RANCHI : 2024 बैच के प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों का पुलिस मुख्यालय में सचिवालय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
2024 बैच के प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों का पुलिस मुख्यालय में सचिवालय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
रांची (झारखंड)। आज दिनांक-08.04.2026 को पुलिस मुख्यालय सभागार में नव नियुक्त प्रशिक्षु भा०प्र० से० (2024 बैच) के पदाधिकारी श्री हिमांशु लाल , श्री आनन्द शर्मा, श्री सिद्धांत कुमार, श्री नाजिश उमर अंसारी एवं सुश्री दिप्ती रोहिला का सचिवालय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पुलिस मुख्यालय के विभिन्न वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षु (भा०प्र० से०) को झारखंड पुलिस के कार्य प्रणाली की संरचना एवं पुलिस के सभी शाखाओं की भूमिका से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई जैसे-झारखण्ड में नक्सल परिदृश्य, अपराध के आँकड़े, अन्य विभिन्न अपराधों की वर्तमान स्थिति, साईबर क्राईम / प्रतिबिंब ऐप / कानून/विधि-व्यवस्था प्रबंधन एवं आन्तरिक सुरक्षा के बारे में साथ अप०अनु०वि०, एस०टी०एफ० एवं जैप विभागों के कार्यों के संबंध में संक्षिप्त रूप से जानकारी दिया गया।
इस अवसर पर डॉ माईकलराज एस०, पुलिस महनिरीक्षक (अभि०), झारखण्ड, श्री क्रांति कुमार गड़िदेशी, पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार), श्री सुदर्शन प्रसाद मंडल, पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय), श्री अनुप बिरथरे, पुलिस महानिरीक्षक (एस०टी०एफ०), झारखण्ड, श्री पटेल मयूर कनैयालाल, पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन), श्री एस० कार्तिक, पुलिस उप-महानिरीक्षक (झा०स०पु०), श्री सुरेन्द्र कुमार झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक), श्रीमती संध्या रानी मेहता, पुलिस उप-महानिरीक्षक (बजट) उपस्थित रहे।