logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RANCHI : महिला पुलिसकर्मियों की सेहत का 'कवच' बना इप्सोवा, 8 अप्रैल को रांची में लगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर

महिला पुलिसकर्मियों की सेहत का 'कवच' बना इप्सोवा

8 अप्रैल को रांची में लगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर

रांची (झारखंड)। इस शिविर का शुभारंभ श्रीमती तदाशा मिश्र, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड और श्रीमती प्रिया दुबे, अपर पुलिस महानिदेशक, झा०स०पु० के द्वारा झा०स०पु०-01 के शौर्य सभागार में किया गया ।

इस अवसर पर झारखंड की महिला पुलिस जवानों और उनके परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य व खुशहाली की दिशा में 'इंडियन पुलिस सर्विस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन' (इप्सोवा) ने एक संवेदनशील और सराहनीय पहल की है। 8 अप्रैल 2026 को जैप-1 परिसर में एक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।

यह आयोजन न केवल इलाज, बल्कि महिला कर्मियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और शंकाओं के समाधान का एक सशक्त मंच बना।

जैप-1 और जैप-2 से होगी शुरुआत :-

पुलिस विभाग में महिला कर्मियों की बढ़ती भूमिका और उनके चुनौतीपूर्ण कार्य परिवेश को देखते हुए IPSOWA के सदस्यों ने उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का प्रयास किया गया।

स्त्री रोग एवं कैंसर स्क्रीनिंगः सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर (ब्रेस्ट कैंसर) की जांच और पीएपी स्मियर टेस्ट की निःशुल्क सुविधा के बारे में अवगत कराया गया।

शिशु स्वास्थ्य न्यूरो-डेवलपमेंटल समस्याएं जैसे ऑटिज्म, मिर्गी, डाउन सिड्रोम और स्पीच डिले (बोलने में देरी) से संबंधित विशेष परामर्श दिया गया।

जागरूकता सत्र : स्वच्छता, हाइजीन और स्वस्थ जीवनशैली पर विस्तृत चर्चा

पिछले वर्ष भी चिकित्सा शिविर का आयोजन IPSOWA के सदस्यों द्वारा किया गया था और यह हमेशा से IPSOWA के सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का हिस्सा रहा है।

महिला पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं, लेकिन अक्सर अपने स्वास्थ्य को नजर अंदाज कर देती हैं, यह शिविर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। इसमें इप्सोवा की सभी प्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

विशेषज्ञों का 'डॉक्टर्स टॉक' था आकर्षण :-

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'डॉक्टर्स टॉक' सत्र हुआ जहाँ प्रसिद्ध विशेषज्ञों द्वारा बीमारियों के शुरुआती लक्षण और रोकथाम पर व्यावहारिक सलाह दिया गया।

शिविर में इन विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं दी।

डॉ० अपेक्षा पाठक न्यूरोडेवलपमेंटल पीडियाट्रिशियन ।

डॉ० नम्रता माहनसरिया कंसल्टेंट ब्रेस्ट ऑन्कोलॉजिस्ट (रियो ट्रस्ट अस्पताल)

डॉ० निशा झा: गायनेकोलॉजिस्ट एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन (भारती मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर)

इस शिविर में जे० शरण और सिविल सर्जन डॉ० प्रभात कुमार का भी कीमती योगदान रहा।

इस अवसर पर इप्सोवा के सेक्रेटरी श्रीमती नेहा सागर, श्रीमती चीनू कुमार, श्रीमती मेबल माईकल, श्रीमती विधि पटेल, श्रीमती दिव्या भास्कर, डॉ० सूफीया, डॉ० दीपा मिश्रा, डॉ० आस्था रमन एवं इप्सोवा के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहें।

10
13 views

Comment