logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जेपी अस्पताल में शुरू हुई वीडियो ब्रोंकोस्कॉपी टीबी, लंग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां की हो सकेगी उच्च स्तरीय जांच

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
जयप्रकाश जिला चिकित्सालय में वीडियो ब्रोंकोस्कॉपी जांच सुविधा शुरू हुई है। जेपी अस्पताल यह जांच सुविधा देने वाला प्रदेश का पहला जिला अस्पताल है। यहां पदस्थ पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. अंकित तोमर द्वारा ये जांच की गई। ये जांच बेहद मंहगी है। निजी अस्पतालों में इस पर 10 से 15 हजार का खर्चा आता है। वीडियो ब्रोंकोस्कॉपी एक एडवांस प्रक्रिया है जिसमें एक पतली फ्लेक्सिबल ट्यूब (कैमरा के साथ) को नाक या मुँह के रास्ते लंग (श्वसन नली) में डाला जाता है, ताकि अंदरूनी तौर पर सीधे दृष्यीकरण किया जा सके। सिविल सर्जन डॉ संजय जैन ने बताया कि पहले ये सुविधा केवल मेडिकल कॉलेजों तक सीमित थी। सरकार द्वारा जिला अस्पतालों में इस सेवा का विस्तार किया जा रहा है, जिसके क्रम में भोपाल के जिला अस्पताल में ये यूनिट स्थपित की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि ये जांच ट्यूबरक्लोसिस, लंग कैंसर, बार-बार होने वाले इन्फेक्शन, निमोनिया, अनेक्सप्लेंड कफ या खून आना जैसी समस्याओं में बेहद उपयोगी है। इसके साथ ही बायप्सी के सैंपल लेना, टिश्यू बायप्सी लेकर इन्फेक्शन या कैंसर कन्फर्म करना जैसी सेवाएं भी वीडियो ब्रोंकोस्कॉपी से मिल सकेंगी।

0
0 views

Comment