logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

औद्योगिक क्षेत्रों में प्रवासी श्रमिकों को एलपीजी आपूर्ति में न हो बाधा, उपायुक्त नेहा सिंह

खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

​सोनीपत, उपायुक्त नेहा सिंह ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और गैस वितरण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत प्रवासी श्रमिकों को रसोई गैस (LPG) की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की अड़चन नहीं आनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि घरेलू गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहना होगा और सूचना मिलने पर दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

​मंगलवार को उपायुक्त नेहा सिंह ने यह निर्देश हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा पीएनजी (PNG), एलपीजी गैस की उपलब्धता और रबी फसल खरीद को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली गई समीक्षा बैठक के बाद आयोजित जिला स्तरीय बैठक में दिए।

​उपायुक्त ने महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र (GM DIC) को निर्देश दिए कि वे औद्योगिक इकाइयों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें। यदि किसी भी इकाई या श्रमिक बस्ती में गैस की कमी की बात सामने आती है, तो तुरंत जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक (DFSC) को सूचित करें। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों के औद्योगिक केंद्रों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए ताकि गैस आपूर्ति सुचारू बनी रहे।

​उपायुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि जिन क्षेत्रों में पाइप नेचुरल गैस (PNG) की लाइन बिछी हुई है, वहां के नागरिक पीएनजी कनेक्शन को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा:
​जिन घरों में पीएनजी कनेक्शन है, वे एलपीजी सिलेंडर का मोह त्यागें ताकि जरूरतमंदों को सिलेंडर मिल सके।

​संबंधित विभाग पीएनजी लाइन बिछाने वाली कंपनियों को एनओसी (NOC) देने की प्रक्रिया में तेजी लाएं।

​सभी गैस वितरण कंपनियां प्रतिदिन अपने वितरण का डेटा उपायुक्त कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।

161
4174 views

Comment