logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चंडी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जैतीपुर में बच्चों के लिए किया गया विदाई सह सम्मान समारोह

चंडी(नालंदा)। जिले के चंडी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जैतीपुर में पांचवीं कक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को विदाई- सह - सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए भावपूर्ण माहौल में विदाई दिया गया। समारोह के दौरान शिक्षक रौशन कुमार ने उत्तीर्ण छात्रों को तिलक लगाकर,फूलों का वर्षा और माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आगे की पढ़ाई पूरी लगन,मेहनत और इमांदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा सबसे बड़ा साधन है और विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा समर्पित रहना चाहिए। प्रधान शिक्षिका अनिशा कुमारी ने विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व समझाते हुए कहा कि जहां भी जाएं अनुशासन और संस्कार को कभी न छोड़ें। उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षा का अर्थ सिर्फ मैट्रिक या इंटर पास कर के डिग्री हासिल करना नहीं है, बल्कि अपनी रूचि के अनुसार क्षेत्र चुनकर आगे बढ़ें और उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने की जरूरत हैं। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी की सलाह दी। शिक्षिका कुमारी तनुजा सिन्हा और पूनम कुमारी ने बच्चों को अपनी रूचि और क्षमता के अनुसार क्षेत्र चुनने और उसमें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित की। वही शिक्षिका रानी कुमारी ने छात्र -छत्रओं से कही की जरूरत पड़ने पर विद्यालय की ओर से हमेशा मार्गदर्शन और सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा सेवी अशोक कुमार ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान छात्रों और शिक्षकों के बीच भावनात्मक महौल देखने को मिला। अंत में सभी बच्चों को सफल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया गया और सभी को आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनायें दी। इस मौके पर संजना कुमारी, शिवानी कुमारी, राधा कुमारी, पार्वती कुमारी, जयरानी, प्रतिमा कुमारी, पवन कुमार, कन्हैया कुमार, मोहित कुमार, शिवम कुमार सहित 35 बच्चों को स्थनांतरण प्रमाण पत्र देकर विद्यालय से विदा किया गया।

639
16395 views

Comment