मोहखेड़ में कांग्रेस का ज्ञापन—बस दुर्घटना पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग
📢 मोहखेड़ में कांग्रेस का ज्ञापन—बस दुर्घटना पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग
ग्राम सिमरिया में हुई दर्दनाक बस दुर्घटना में मृतकों एवं घायलों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहखेड़ द्वारा आवाज बुलंद की गई।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में तहसीलदार मोहखेड़ को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें पीड़ित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता एवं बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।
🗣️ सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर भी विरोध जताया और आम जनता की समस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
👥 कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने पीड़ितों के न्याय के लिए एकजुटता दिखाई।
#मोहखेड़ #कांग्रेस #ज्ञापन #बसदुर्घटना #न्यायकीमांग