logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कैंट बोर्ड ने चलाया अभियान

मेरठ। कैंट बोर्ड की टीम ने सोमवार को पुलिस बल के साथ मिलकर बेगम पुल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे अस्थायी ठेले-खोखे, अवैध दुकानों और फुटपाथ पर किए गए कब्जों को हटाया गया।

इस दौरान कैंट बोर्ड की टीम को देखते ही अवैध अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। जिसके चलते कई दुकानदार भागते हुए दिखाई दिए। कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकानदारों और ठेला संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि, सड़क और फुटपाथ पर दोबारा अतिक्रमण न करें।

0
233 views

Comment