logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर किसान यूनियन का प्रदर्शन

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली और किताबों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।

संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह तालियान ने बताया कि निजी स्कूल हर साल किताबें बदलते हैं और उनकी कीमतें बहुत अधिक होती हैं। उन्होेने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगों पर कार्यवाही नही हुई तो यूनियन 26 अप्रैल से आंदोलन करने को मजबूर होगी।

0
5 views

Comment