logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की AGM बैठक सम्पन्न, अलीगढ़ के रिंकू दीक्षित बने सचिव।

स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की AGM बैठक सम्पन्न, अलीगढ़ के रिंकू दीक्षित बने सचिव

अलीगढ (उप्र )
स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SCAI) की वार्षिक आम बैठक (AGM) का आयोजन अलीगढ़ में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया और क्रिकेट के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से रिंकू दीक्षित को संगठन का फाउंडर एवं जनरल सेक्रेटरी (सचिव) नियुक्त किया गया। यह अलीगढ़ जैसे छोटे शहर के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि यहां का एक युवा राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएगा।
संगठन के रंजीत राज (अध्यक्ष) सहित अन्य पदाधिकारियों—उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सदस्यों ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया और विश्वास जताया कि नए सचिव के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
नवनियुक्त सचिव रिंकू दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य स्कूल स्तर पर क्रिकेट को मजबूत करना, ग्रामीण एवं छोटे शहरों की प्रतिभाओं को अवसर देना तथा देशभर में क्रिकेट के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहेगा।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती एवं क्रिकेट के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
जारीकर्ता:
स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया

4
2401 views

Comment