logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

घरेलू गैस के कमर्शियल इस्तेमाल पर कड़ा प्रहार, 137 सिलेंडर ज़ब्त।

खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

*​खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई; सोनीपत, खरखौदा, गोहाना और गन्नौर में छापेमारी।

​सोनीपत, जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ते हुए ज़िले के विभिन्न हिस्सों से 137 सिलेंडर ज़ब्त किए हैं। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले दुकानदारों और होटल मालिकों में हड़कंप मच गया है।

​प्रमुख केंद्रों पर हुई छापेमारी
​विभाग द्वारा गठित विशेष टीमों ने सोनीपत शहर सहित खरखौदा, राई, गन्नौर और गोहाना में स्थित होटलों, ढाबों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अचानक छापेमारी की।

जांच के दौरान पाया गया कि कई स्थानों पर सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था, जो कि कानूनन अपराध है।

*​विभिन्न क्षेत्रों से 137 अवैध सिलेंडर बरामद।

​ जिले की 32 गैस एजेंसियों के माध्यम से प्रतिदिन 15,000 से 16,000 सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति हो रही है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि ज़िले में गैस की कोई कमी नहीं है। सुरक्षित और सस्ता विकल्प
​विभागीय अधिकारियों ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे घरेलू गैस का दुरुपयोग बंद करें और पीएनजी कनेक्शन को प्राथमिकता दें।

313
7287 views

Comment