*निःशुल्क दांत एवं स्किन चिकित्सा कैंप लगाया*
*निःशुल्क दांत एवं स्किन चिकित्सा कैंप लगाया*
बीकानेर। रविवार को शहर के मुक्ताप्रसाद रोड़, सर्वोदय बस्ती स्थित साहिल मेडिकोज ऑफिस में सुबह 10 से से दोपहर तीन बजे तक
डा.नाजनीन द्वारा दांत एवं स्किन चिकित्सा का निःशुल्क कैंप लगाया गया। डॉ नाज़नीन ने बताया कि कैंप में स्किन एवं दांतो से सम्बंधित बीमारियों के करीब 200 सौ मरीजों को निःशुल्क देखा और दांतों की जांच एंव स्किन बीमारी ठीक होने का परामर्श दिया गया। इस अवसर पर पूर्व बीजेपी जिला उपाध्यक्ष फारुख पठान, बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, सेवानिवृत्त कर्मचारी रामकिशोर यादव, बीकानेर शहर भाजपा जस्सुसर मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान, भाजपा नेता जेपी व्यास, मांगीलाल देवड़ा, उमर दराज पठान, अमान खान, हाकम अली भाटी आदि कैंप मौजूद रहे। डॉ नाज़नीन ने बताया कि आगे भी इस तरह के निःशुल्क कैंप लगायें जायेंगे।