*मित्र एकता सेवा समिति द्वारा पत्रकार प्रकाश सामसुखा का सम्मान*
*मित्र एकता सेवा समिति द्वारा पत्रकार प्रकाश सामसुखा का सम्मान*
बीकानेर। सामाजिक संस्था मित्र एकता सेवा समिति के संरक्षक समाजसेवी सुनील दत्त नागल, पत्रकार सैयद अख्तर चूड़ीगर, दिलीप गुप्ता, सदस्य रामकिशोर यादव के द्वारा खूंखार भैरव मंदिर प्रांगण में महाराज गोपाल दास छंगानी के सानिध्य में सोशल मीडिया एक्टिविस्ट एवं पत्रकार प्रकाश सामसुखा का माल्यार्पण कर व शोॅल पहना कर अभिनंदन किया। समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल द्वारा अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में भैरव भक्त मंडल के राजवीर सिंह राजावत, गोपाल दास जी सहित एकता समिति के सदस्य उपस्थित रहे।