logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RAMGARH : पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य सनी सिंह मुठभेड़ में गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य सनी सिंह मुठभेड़ में गिरफ्तार

रामगढ़ (झारखंड)। राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के विरुद्ध छापामारी करने हेतु एस0आई0टी टीम का गठन किया गया था और लगातार छापामारी की जा रही थी |

इसी क्रम मे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य सनी सिंह भूरकुंडा क्षेत्र में भ्रमणशील है एंव अपने गिरोह के अपराधकार्मियों के साथ मिलकर पुनः इस क्षेत्र में कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है, प्राप्त सूचना के अलोक मे गठित टीम के द्वारा भूरकुंडा एंव पतरातू क्षेत्र में सघन छापामारी किया जा रहा था, इसी क्रम मे सूचना प्राप्त हुआ कि भूरकुंडा स्थित दुमहान मंदिर के पास एक व्यक्ति है तथा उसका गतिविधि संदिग्ध है।

इस सूचना पर भूरकुंडा क्षेत्र अंतर्गत दुमुहाना मंदिर के पास तालासी और छापामारी किया गया, छापामारी के क्रम मे अज्ञात अपराधकर्मी के दवारा पुलिस कि गाडी देखते ही पुलिस को लक्षित कर फायरिंग करने लगा, जिससे थाना प्रभारी पतरातू कि गाडी के सीसा और बम्फर मे गोली लगा, थाना प्रभारी बाल-बाल बचे, जवाबी करवाई मे फायरिंग करने वाले अपराधकर्मी के दाहिने पैर मे गोली लगा और जख़्मी होकर गिर गया।

जिससे नाम पता पूछने पर उक्त अपराधकर्मी के द्वारा अपना नाम सनी सिंह, ग्राम: रैलीगाढ़ा बताया गया, जिसे घटनास्थल पर ही बैण्डज़ पट्टी कर जख़्मी हालत मे तुरंत सीसीएल अस्पताल, भूरकुंडा भेजा गया, घटना स्थल पर सनी सिंह का 02 देसी पिस्तौल, एक मोबाइल, एक लेदर बैग गिरा पड़ा मिला है।

31
1663 views

Comment