logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जितेन्द्र जायसवाल नागदा जिला उज्जैन मध्य प्रदेश चुनाव कार्य में बाधा: नागदा में फिरोज आजम पर केस दर्ज, प्रशासन सख्त पुर्व कई मामले प्रकरण दर्ज

चुनाव कार्य में बाधा: नागदा में युवक पर केस दर्ज, प्रशासन सख्त
नागदा। चुनाव जैसे अतिमहत्वपूर्ण शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है, जिसमें थाना नागदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएलओ सुपरवाइजर श्याम पाटीदार द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट एवं तहसीलदार व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए आरोपी फिरोज आजम, निवासी जवाहर मार्ग नागदा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के तहत मतदाता सूची के सत्यापन कार्य के दौरान वार्ड क्रमांक 11 में आरोपी द्वारा जांच दल को कार्य करने से रोका गया और विरोध प्रदर्शन किया गया। समझाइश के बावजूद आरोपी द्वारा कार्य में बाधा जारी रखी गई, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हुआ।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना नागदा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 223 एवं 132 Bharatiya Nyaya Sanhita के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा या व्यवधान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

2
36 views

Comment