आईजी सेवा संघ की नई कार्यकारिणी गठित नवनिर्वाचित अध्यक्ष बने भगाराम मुलेवा, सचिव बने ढगलाराम सेपटा
आईजी सेवा संघ की नई कार्यकारिणी गठित नवनिर्वाचित अध्यक्ष बने भगाराम मुलेवा, सचिव बने ढगलाराम सेपटा
हैदराबाद, बंडलागुडा स्थित श्री आईजी सेवा संघ भवन में आगामी कार्यकाल हेतु नई कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से 6 पदाधिकारी एवं 12 एरिया सदस्य व 4 सलाहकार पदाधिकारी का श्री आईजी सेवा संघ द्वारा नियुक्त हुए।
आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में नवनिर्वाचित सचिव ढगलाराम सेपटा ने बताया की आईजी सेवा संघ नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। चनुाव अधिकारी की जिम्मेदारी किशनसिंह राठौड़ ने निभायी। सर्वप्रथम आईमाता मंदिर पूजा-अर्चनाकर किए गए। तत्पश्चात सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारियों में नवनिर्वाचित अध्यक्ष भगाराम मुलेवा, उपाध्यक्ष 1 ओमप्रकाश पंवार, उपाध्यक्ष 2 भैरूसिंह सैणचा , सचिव ढगलाराम सेपटा, सहसचिव अन्नाराम राठौड़,कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुलेवा कार्यकारणी सदस्यगण भेराराम लखावत, धर्माराम गेहलोत , प्रताप, राकेश बर्फा , मोहनसिंह परिहार ,माधुराम , प्रकाश राठौड़, नेमाराम पंवार , ओमप्रकाश पंवार, अन्नाराम राठौड़ , भैरुसिंह सैणचा,राजुराम चोयल, सलाहकार मोतीलाल काग, मंगलाराम पंवार, भंवरलाल मुलेवा, चन्द्रप्रकाश गेहलोत शामिल हैं। पदाधिकारी एवं एरिया सदस्य का विशेष सम्मान किया गया।
नवनिर्वाचित कमेटी ने आभार व्यक्त किया । अध्यक्ष भगाराम मुलेवा ने चुनाव प्रक्रिया में समाज बंधुओं द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से सहयोग करने के लिए आभार जताया। मंच संचालन करते हुए सचिव चेलाराम व चुनाव अधिकारी किशनसिंह राठौड़ ने किया।अध्यक्ष भगाराम मुलेवा चेलाराम, ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं चुनाव अधिकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने पर शुभकामनाएँ दीं। पधारे हुए समस्त समाज बंधुओं का अध्यक्ष भगाराम ने धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ।