दिल्ली रोड पर दो पुलिसकर्मियों ने निगम कर्मचारी को पीटा, हंगामा
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित मेवला फ्लाई ओवर के बराबर में दिल्ली की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर कार सवार दो पुलिसकर्मियों ने नगर निगम के चालक अनुज के साथ मारपीट कर दी। चोट लगने से अनुज घायल हो गया।
जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर बडी संख्या में नगर निगम कर्मचारी मौके पर पहुंच गये तथा उन्होने हंगामा शुरू करते हुए सड़क पर गाड़ी खड़ी कराकर जाम सा लगा दिया जिसकी सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा उन्होने किसी तरह से निगम कर्मियों को समझाकर शांत किया।