logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खेतों में चोरों का तांडव, दर्जन भर से ज्यादा किसानों की सोलर प्लेटों की केबल चोरी।

खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

​ खरखौदा क्षेत्र के गांवों में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं। अब चोरों ने किसानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

गोपालपुर और बरोणा गांव की सीमा पर स्थित खेतों से अज्ञात चोरों ने एक साथ कई किसानों के खेतों में लगी 3 किलोवाट सोलर प्लेटों की बिजली डोरी (केबल) चोरी कर ली है।

इस संबंध में पीड़ित किसानों ने खरखौदा थाना पुलिस को सामूहिक रूप से शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एक साथ 20 के करीब किसानों को बनाया निशाना।

​गोपालपुर निवासी सुधीर पुत्र हरनारायण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह 2 अप्रैल को अपने खेत पर पहुंचे।

तो उन्होंने देखा कि सोलर प्लेटों के नीचे लगी बिजली की डोरी गायब थी। जब उन्होंने आसपास के खेतों में पूछताछ की, तो पता चला कि यह चोरी केवल उनके खेत में नहीं, बल्कि इलाके के दर्जन भर से ज्यादा किसानों के साथ हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर गांव से चंद्रराम, रणवीर, रामबीर, राजबाला, राकेश, कुलदीप, रोहताश और रामचंद्र।

जबकि ​बरोणा गांव से रिंकू, अमित, बिजेंद्र, वीरेंद्र, राजबीर, मनीष, राकेश, सतीश, भीम और कर्ण सिंह।

​इन सभी किसानों के खेत गोपालपुर और बरोणा की सीमा पर साथ-साथ लगते हैं। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने एक ही रात में इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। किसानों में भारी रोष,और उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई हैं कि ​सोलर केबल चोरी होने से किसानों के सिंचाई कार्य ठप हो गए हैं।

जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ खेती में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित किसानों ने थाने में दरख्वास्त पेश कर अज्ञात चोरों का पता लगाने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
मामले में खरखौदा पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी हैं।

209
4432 views

Comment