logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर आभा महतो का आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर आभा महतो का साकची आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्व सांसद श्रीमती आभा महतो जी को भाजपा झारखंड का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के उपरांत उनके प्रथम जमशेदपुर महानगर कार्यालय, साकची आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री संजीव सिन्हा जी ने जिला के सहयोगी पदाधिकारियों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें सम्मान स्वरूप शॉल ओढ़ाकर तथा मुंह मीठा कराकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति को संगठन के लिए गर्व का विषय बताते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा संगठन का विस्तार नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

45
825 views

Comment