पारसीगुटा वडेर में सीरवी महासभा तेलंगाना की आमसभा सम्पन्न, एकता व समाज सुधार पर जोर
पारसीगुटा वडेर में सीरवी महासभा तेलंगाना की आमसभा सम्पन्न, एकता व समाज सुधार पर जोर
हैदराबाद: सीरवी महासभा तेलंगाना प्रांत की आमसभा का आयोजन पारसीगुटा वडेर प्रांगण में सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वडेरों से पधारे पदाधिकारियों उपस्थिति रहे। संस्था के अध्यक्ष ने सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की मजबूती आपसी सहयोग और सहभागिता से ही संभव है। आमसभा के दौरान समाज सुधार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में समाज में एकता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि संगठित समाज ही प्रगति की दिशा में आगे बढ़ सकता है, इसलिए सभी को मिलकर समाजहित में कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित अखिल भारतीय सीरवी महासभा तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष हरजीराम काग महासचिव सोहनलाल हाम्बड़, कोषाध्यक्ष प्रभुराम, पारसीगुटा पूर्व अध्यक्ष जसाराम सोलंकी, पूर्व सचिव किशनसिंह राठौड़, शमशाबाद बडेर अध्यक्ष आशाराम गेहलोत, कोषाध्यक्ष राजुराम परिहार, शिक्षा कमेटी सचिव भीकाराम काग, हरिराम परिहारिया ,कोरेमुला बडेर अध्यक्ष कालुराम काग,सह सचिव राजाराम गेहलोत, बालाजी नगर बडेर अध्यक्ष जयराम पंवार, पुनाराम बर्फा, मल्लापुर बडेर अध्यक्ष तुलसाराम सीन्दड़ा, आईजी सेवा संघ अध्यक्ष भगाराम मुलेवा, कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुलेवा, भंवरलाल मुलेवा, आईजी गौ शाला अध्यक्ष मंगलाराम पंवार, संगारेड्डी बडेर अध्यक्ष पभुराम, लिकमाराम, चंद्राराम परिहारिया, मण्डिकोडा बडेर अध्यक्ष बाबूलाल भायल, भीकाराम परिहारिया , बाल संस्कार तुपरान संरक्षक देवाराम काग,अखिल भारतीय युवा परिषद् उपाध्यक्ष केसाराम, पूनाराम सीरवी भोमाराम पंवार,हीरालाल, नारायणलाल व अन्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष हरजीराम काग व महासचिव सोहनलाल हाम्बड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया