logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ए.पी. गर्ग पब्लिक स्कूल में हवन-यज्ञ के साथ नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) का शुभारंभ।

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

​खरखौदा के सांपला रोड स्थित ए.पी. गर्ग पब्लिक स्कूल में शुक्रवार, को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक में भव्य हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिससे संपूर्ण परिसर आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।

​हवन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण और आहुतियों से वातावरण में शुद्धि और उत्साह का संचार हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन मोहन लाल गुप्ता, प्रबंधक परवीन कुमार, प्रधानाचार्या अल्का गर्ग एवं एडवोकेट घनश्याम गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भी इस अनुष्ठान में पूर्ण श्रद्धा के साथ भाग लिया।

​प्रधानाचार्या अल्का गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नया सत्र नई संभावनाओं का द्वार खोलता है। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल देते हुए उन्हें कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया।

​वहीं, चेयरमैन मोहन लाल गुप्ता ने वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक और तकनीकी युग की चुनौतियों का जिक्र किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रहने की सलाह दी। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे प्रत्येक बच्चे के समग्र विकास पर ध्यान दें ताकि वे समाज के जिम्मेदार नागरिक बन सकें। इस भक्तिमय आयोजन के साथ ही विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की यात्रा का हर्षोल्लास के साथ आगाज हुआ।

280
7943 views

Comment