logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RANCHI : जिला उपायुक्त अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक

जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक

अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन और नवीकरण सहित अन्य बिंदुओं पर समिति ने लिया निर्णय

समिति द्वारा 06 सेंटर के निबंधन एवं 04 के नवीकरण की दी गई स्वीकृति

रांची (झारखंड)। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज दिनांक 02.03.2026 को सदर अस्पताल राँची, सभागार में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान समिति द्वारा अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन, रिन्यूअल, संस्थानों को मशीन के फॉर्म-B में एंट्री, चिकित्सकों की ज्वायनिंग एवं यूएसजी मशीन खरीदने पर विचार-विमर्श किया गया।

अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन और रिन्यूअल के लिए प्राप्त अभ्यावेदनों पर विचार-विमर्श करते हुए समिति द्वारा 06 सेंटर के निबंधन एवं 04 सेंटर के रिन्यूअल की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त बैठक में समिति द्वारा संस्थानों को मशीन के फॉर्म-B में इंट्री एवं सर्टिफिकेट जांच के बाद चिकित्सकों की ज्वाइनिंग का अनुमोदन प्रदान किया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के निरीक्षण को लेकर आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेंटर का निश्चित समय अंतराल पर निरीक्षण करें और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में समिति द्वारा यूएसजी मशीन को स्थानांतरित करने में कुल 01, क्लीनिक/अस्पतालों में नए डॉक्टर शामिल करने के लिए - कुल 07 आवेदन, यूएसजी मशीन खरीद अनुमति: - कुल 06 आवेदन, Form B में प्रविष्टि -कुल 19 एप्लीकेशन, (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद), सहमति प्रदान की गई। और Machine for dismantling / refurbishing करने को लेकर कुल-01 लाइसेंस जमा किया गया।

एमआरआई सीटी स्कैन मशीन रजिस्ट्रेशन करने के संबंध में पीसीपीएनडीटी बैठक में जोड़ा गया।

बैठक में सिविल सर्जन, डॉ. प्रभात कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी राँची, श्रीमती उर्वशी पाण्डेय, डॉ. वंदीता, डॉ. एस. बास्की, डीपीएम, श्री प्रवीण कुमार सिंह, समिति सदस्य सहित अन्य सदस्य एवं PC & PNDT को-ऑर्डिनेटर श्री राकेश कुमार राय उपस्थित थे ।

★ अबुआ साथी-9430328080
जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर

8
960 views

Comment