सबसे ज्यादा संपत्ति कर वसूली
तुलनात्मक आधार पर वाराणसी में 2022-23 में संपत्ति कर 89 करोड़ प्राप्त किया गया तो वहीं 2025 -26 में रिकॉर्ड 267.55 करोड र
वाराणसी नगर निगम ने रिकॉर्ड राजस्व वसूली कर इतिहास रचा है. वर्ष 2025 - 26 में रिकॉर्ड 403.45 करोड़ रुपये वसूल हुए हैं. यह आंकड़ा वर्ष 2022-23 की तुलना में चार गुना ज्यादा है.बीते 10 वर्षों में वाराणसी ने विकास कार्य के क्षेत्र में नई उपलब्धियां को हासिल किया है. वहीं अब वाराणसी नगर निगम ने रिकॉर्ड राजस्व वसूली करके इतिहास रच दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2022-23 की तुलना में 2025-26 में नगर निगम द्वारा 4 गुना अधिक राजस्व प्राप्त किया गया है. इसमें सबसे ज्यादा संपत्ति कर दुकान किराया विज्ञापन और नगर निगम रोड कटिंग का टैक्स शामिल है. 2025 -26 में 403.45 करोड़ राजस्व वसूली
वाराणसी नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की तरफ से ABP Live को मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022-23 में कुल राजस्व वसूली 94.36 करोड रुपये थी, जबकि इस वर्ष 2025 - 26 में इसमें रिकॉर्ड वृद्धि देखी जा रही है. करीब चार गुना राजस्व वसूली के साथ यह आंकड़ा 403.45 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.
डिजिटल इंडिया अभियान बनी बड़ी वजह
इस परिवर्तन की सबसे बड़ी वजह डिजिटल इंडिया अभियान है और वाराणसी नगर निगम प्रदेश का पहला नगर निगम है जिसने गृहकर, जलकर और सीवर कर के लिए एकीकृत बिल की व्यवस्था तय की है. वित्तीय वर्ष 2025- 26 के अंतिम दिन 31 मार्च को 1 दिन में ही वाराणसी के 7000 भवन स्वामियों ने 27 करोड रुपये टैक्स जमा किया.