logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कचहरी परिसर में बाइक में आग लगने से मची अफरा तफरी

मेरठ। कचहरी परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मेरठ बार एसोसिएशन के कार्यालय के पीछे खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। बाईक में लगी आग ने घीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया।

आग की लपटे इससे पहले पास खडी अन्य बाईकों तक पहुंचती, उससे पहले ही मौके पर मौजूद कुछ अधिवक्ताओं ने अन्य बाईकों को वहां से हटाना शुरू कर दिया तथा आग की सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी।

मौके पर दो दमकल गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के कारण बाइक में आग लगी होगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

0
0 views

Comment