सिद्ध पीठ संकट मोचन हनुमान श्री बालाजी मंदिर से ध्वज यात्रा का शुभारंभ
मेरठ। श्री हनुमान बालाजी जन्मोत्सव के पावन पर्व पर गुरूवार प्रातः वेस्ट एंड रोड स्थित सिद्ध पीठ संकट मोचन हनुमान श्री बालाजी मंदिर से ध्वज यात्रा का शुभारंभ हुआ। जिसे विधिवत पूजा अर्चना कर महामंडलेश्वर महेन्द्र दास जी महाराज द्वारा शुरू कराया गया।
ध्वज यात्रा में कैंट विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, अमित गर्ग मूर्ति, औघडनाथ मंदिर समिति के डा.महेश बंसल, संगीता पंडित, नितिन बालाजी आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान सभी महानुभवों ने ध्वजयात्रा में पैदल चलकर धर्मलाभ उठाया।