श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान में पं0 दीनदयाल कामधेनु इन्टरनेशनल लि0 एवं जनता फिल्मस प्रा0 लि0 मुम्बई के संयुक्त तत्वाँधान में भारतीय समृद्ध संस्कृति एवं
मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में पं0 दीनदयाल गौशाला संस्थान मथुरा एवं जनता फिल्मस प्रा0 लि0 मुम्बई के संयुक्त तत्वाँधान में देश की युवा पीढ़ी को गौवंश पालन पोषण, संरक्षण एवं प्राचीन काल से गौमाता के भारत देश में धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व के साथ-2 अमृत समान गाय के दूध, गौमूत्र, गोबर आदि के चिकित्सीय महत्व पर आधारित अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म ’’गोदान’’ के सजीव प्रसारण की स्पेशल स्क्रीनिग की गयी।
लगभग दो घन्टे दस मिनट की इस शानदार ऐतिहासिक फिल्म के समापन पर समूह अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि एवं प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थान पं0 दीनदयाल गौशाला शोध संस्थान मथुरा का आभार व्यक्त करते हुए एवं फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे हमारे आज की युवा पीढ़ी के छात्र जो, मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेन्ट एवं अन्य क्षेत्रो की विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहे है।
वो फिल्म के माध्यम से ना सिर्फ गौवंश के ऐतिहासिक धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व से रूबरू होगें, बल्किउन्हे पता चलेगा कि गौमाता के अमृत समान दूध के साथ-2 गौमूत्र एवं गाय के गोबर से भी सौ से अधिक चिकित्सीय औषधियां एवं खेती के लिए आर्गेनिक खाद तैयार किया जाता है। इसी कड़ी में वेंक्टेश्वरा की गौशाला में आज 21 गौवंश की सेवा की जा रही है।
प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने कहा कि कुत्ते, बिल्लियां एवं अन्य पालतू जानवरो की सेवा करने वाले देश एवं दुनिया के आधे लोग भी अन्य जानवरो के साथ-2 गौवंश भी पालने लगे तो आने वाले दस वर्षो में ’’स्वास्थ भारत - आयुष्मान भारत’’ का सपना सच हो जायेगा। यही इस फिल्म का मूल उद्देश्य है। उन्होने सभी नागरिको से नजदीकी सिनमा हाॅल में जाकर इस शानदार फिल्म को देखने की अपील भी की।
श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय के डाॅ0 सी0वी0 रमन ऑडिटोरियम में ’’गोदान’’ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिग का शुभारम्भ मुम्बई से आये युसुफ शेख, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, पं0 दीनदयाल गौशाला संसथान मथुरा के अमित सिंह, प्रभारी कुलपति सी0ए0 युवराज सिंह, कुलसचिव प्रो0 पीयूष कुमार पाण्डेय आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
इस अवसर पर डीन एकेडमिक डाॅ0 राजेश सिंह, डाॅ0 नीतू पंवार, डाॅ0 सुमन, डाॅ0 राजवर्द्धन, डाॅ0 आशुतोष, डाॅ0 अश्विनी सक्सेना, डाॅ0 एस0के0 श्रीवास्तव, डाॅ0 मोहित शर्मा, डाॅ0 ओमप्रकाश गोसाई, डाॅ0 धीरज, डाॅ0 ऐना ऐरिक ब्राउन, डाॅ0 रीना जोशी, डाॅ0 अनिल जायसवाल, डाॅ0 योगेश्वर, डाॅ0 थाॅमस, डाॅ0 राम कुमार, डाॅ0 ज्योति सिंह, डाॅ0 ब्रजकिशोर, डाॅ0 चन्द्रकान्त, डाॅ0 प्रीति मिश्रा, डाॅ0 विकास पाण्डेय, डाॅ0 मंजरी राणा, डाॅ0 श्रीराम गुप्ता, कृष्ण कान्त गुर्जर, प्रांशूल सेठी, अनुषा कर्णवाल, हिमानी, निशा, रिया, हरप्रीत, शीलभद्र, प्रशान्त, सोनू सैनी, आदेश सिंह, मेरठ परिसर से डाॅ0 पंकज सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।