विद्यालय बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर, मेरठ में नए सत्र की शुरुआत, श्री सत्यनारायण भगवान की कथा के साथ
मेरठ। विद्यालय बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर, मेरठ में नए सत्र (2026–27) के शुभारंभ से पूर्व श्री सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन बड़े श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर माननीय प्रबंध समिति के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें श्री मनमोहन गुप्ता जी (संरक्षक), डॉ. विनोद अग्रवाल जी (अध्यक्ष), डॉ. आशीष अग्रवाल जी (प्रबंधक) तथा डॉ. सुधांशु अग्रवाल जी, राकेश गुप्ता जी, अनुराग जी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक कृष्ण कुमार शर्मा एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा गोयल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त कमला देवी सरस्वती शिशु मंदिर की प्रधानाचार्या गीता अग्रवाल तथा मनोहरी देवी सरस्वती शिशु वाटिका की प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं।
इस धार्मिक आयोजन में तीनों विद्यालयों के समस्त शिक्षकगण भी सम्मिलित हुए और सभी ने मिलकर नए शैक्षिक सत्र की सफल एवं मंगलमय शुरुआत के लिए भगवान से प्रार्थना की।
पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा, जिसने सभी को आध्यात्मिक आनंद का अनुभव कराया।