logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RANCHI : नशे के कारोबारी ब्राउन सुगर एवं हथियार के साथ गिरफ्तार

नशे के कारोबारी ब्राउन सुगर एवं हथियार के साथ गिरफ्तार

विधानसभा थाना काण्ड सं0-30/26, दिनांक 02.04.26 धारा-21 (C)/22 (C)/29 एन.डी.पी.

एस. एक्ट एवं 25 (1-बी) / ए/26/35 आर्म्स एक्ट ।

रांची (झारखंड)। दिनांक 02.04.26 के रात्रि समय करीब 02.00 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची महोदय, को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक, हटिया, रॉची के नेतृत्व मे एक छापामारी दल का गठन किया। जिनके द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर समय करीब 02.20 बजे रात्रि में धुर्वा डहु टोली स्थित श्वेता कुजूर के किराये के घर पर छापामारी की गई।

छापामारी के कम में उक्त घर के कमरे में दो लड़के को उपस्थित पाया गया, जिनका नाम पता पुछने पर 1- अरविन्द कुमार एवं 2- हरिश उरांव बताया। एन.डी.पी.एस. एक्ट के निहित प्रावधान के तहत उक्त कमरे का तलाशी ली गई। तलाशी के कम में उक्त घर के कमरे से 1 सफेद प्लास्टिक में छोटे-छोटें सफेद कागज के पुड़िये में ब्राउन सुगर पाया गया।

पुड़िये की गिनती करने पर 2300 पुड़िया पाया गया, जिसका वजन करने पर प्लास्टिक सहित कुल-217 ग्राम पाया गया, 2 एक काला प्लास्टिक में ब्राउन सुगर का स्टोन पाया गया, जिसका वजन करने पर कुल 110 ग्राम होना पाया गया, 3- एक सफेद डब्बा में जिसमें असमानी रंग का ढक्कन लगा हुआ, जिसमें ब्राउन सुगर स्टोन की मात्रा 20 ग्राम पाया गया, 4-नगद 4,51,550/-रु0, 5-चार जिंदा गोली, एवं अभियुक्त अरविन्द कुमार के पास से एक देसी पिस्टल, एक आई०फोन तथा अभियुक्त हरिश उरांव के पास से सैमसंग कंपनी का एक मोबाईल एवं एक आई०फोन बरामद हुआ, साथ ही तलाशी के कम में घर पास खड़े काले रंग का थार वाहन से छोटे-छोटे कागज के पुड़िया में 500 पुड़िया ब्राउन सुगर, जिसका वजन 50 ग्राम बरामद हुआ।

गिरफ्तारीः-

1- अरविन्द कुमार पे० मनोज राय सा० करमचौक विधानगर थाना सुखदेवनगर, रांची।

2- हरिश उरांव पे० लच्छु खलखों सा० कंजिया, चालाटोली थाना माण्डर, रांची, वर्तमान पता डहुटोली थाना विधानसभा जिला रांची।

बरामदगीः-

1. ब्राउन सुगर-397 ग्राम

2. देशी पिस्टल -01

3. जिन्दा गोली 04

4. आई0फोन मोबाईल-02,

5. सैमसंग कंपनी का मोबाईल - 01.

6. नगद 4,51,550/-रु0,

7. डिजिटल तराजू- 03

8. ए०टी०एम० कार्ड-01

9. महिन्द्रा थार -01,

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

1. श्री प्रमोद कुमार मिश्रा, पु०उपा०, हटिया, राँची

2. श्री अनिल कुमार तिवारी, पु०नि० सह थाना प्रभारी, अरगोड़ा।

3. पु०अ०नि० गणेश कुमार यादव, थाना प्रभारी विधानसभा थाना।

4. पु०अ०नि० सिद्धांत कुमार, ओ०पी० प्रभारी तुपुदाना।

5. पु०अ०नि० आनंद पंडित, विधानसभा थाना ।

6. पु०अ०नि० दिनेश कुमार, विधानसभा थाना ।

7. पु०अ०नि० मुकेश उपाध्याय, अरगोड़ा थाना।

8. पु०अ०नि० शशिकांत कुमार, तुपुदाना ओ०पी०

9. पु०अ०नि० पिन्टु कुमार, अरगोड़ा थाना।

10. पु०अ०नि० शुभम कुमार सिंह, अरगोड़ा थाना।

65
1551 views

Comment