logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लुम्बाराम चौधरी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात; दक्षिण भारत के लिए 'समर स्पेशल ट्रेन' शुरू करने की न चैन्नई सुपरफास्ट के ठहराव की मांग रखी

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात; दक्षिण भारत के लिए 'समर स्पेशल ट्रेन' शुरू करने की न चैन्नई सुपरफास्ट को मोदरान रेलवे स्टेशन पर ठहराव की पुरजोर मांग

मोदरान जगमाल सिंह राजपुरोहित मोदरान
जालोर-सिरोही संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री लुम्बाराम चौधरी ने आज गुरुवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने जालोर और आसपास के जिलों के प्रवासियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए दक्षिण भारत के लिए विशेष रेल सेवा शुरू करने हेतु मांग पत्र सौंपा।
प्रवासियों की पीड़ा को दी आवाज
सांसद चौधरी ने रेल मंत्री को अवगत कराया कि उनके संसदीय क्षेत्र (जोधपुर मंडल, उत्तर पश्चिम रेलवे) के जालोर जिले से लगभग 7 लाख से अधिक प्रवासी दक्षिण भारत के विभिन्न शहरों में निवास करते हैं। इसके अलावा बाड़मेर, जैसलमेर, पाली और जोधपुर जिलों के भी लाखों लोग व्यापार और रोजगार के सिलसिले में दक्षिण के राज्यों में रहते हैं।
'नो रूम' की स्थिति से निजात दिलाने की मांग
सांसद ने बताया कि बेंगलुरु, चेन्नई, दावणगेरे, कोयंबटूर, हुबली, ईरोड, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, नागपुर, बेल्लारी, विशाखापट्टनम, रामेश्वरम और पुणे जैसे शहरों में प्रवासियों का नियमित आवागमन रहता है। वर्तमान में गर्मियों की छुट्टियों के कारण नियमित ट्रेनों में भारी भीड़ है। स्थिति यह है कि टिकट विंडो खुलते ही 'नो रूम' (No Room) की स्थिति बन जाती है, जिससे आम जनता और प्रवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
जोधपुर वाया समदड़ी-भीलड़ी रूट पर स्पेशल ट्रेन की मांग
सांसद लुम्बाराम चौधरी ने रेल मंत्री से मांग की है कि जालोर से दक्षिण भारत के प्रमुख केंद्रों जैसे:
* बेंगलुरु, हैदराबाद, कोयंबटूर, ईरोड, मदुरै, हुबली, काकीनाडा, चेन्नई, कोचीन, मैसूर, सेलम, तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, नागपुर, बेल्लारी, विशाखापट्टनम, रामेश्वरम और पुणे
के लिए जोधपुर वाया समदड़ी-भीलड़ी होते हुए तत्काल 'समर स्पेशल ट्रेन' शुरू की जाए। इससे न केवल प्रवासियों को राहत मिलेगी बल्कि रेलवे के राजस्व में भी भारी वृद्धि होगी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद की मांगों को गंभीरता से सुना और इस विषय पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। और उन्होंने मोदरान रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नम्बर 20625/26 का ठहराव जल्द से जल्द सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया है

49
2119 views

Comment