logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 259 मरीजों की हुई नेत्र जांच

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

​खरखौदा स्थित लाला जय नारायण धर्मशाला में गुरुवार को मानवता की सेवा के संकल्प के साथ एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 'ठाकुर जी की रसोई' एवं 'युवा शक्ति क्लब' के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें नेत्र रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग और न्यूरो थैरेपी सहित विभिन्न चिकित्सा सेवाओं का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिला।

​शिविर के संयोजक नीरज गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के दौरान मुख्य रूप से नेत्र रोगों पर ध्यान केंद्रित किया गया। शिविर में कुल 259 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच के उपरांत 23 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

​चयनित मरीजों का ऑपरेशन दिल्ली के शेख सराय स्थित प्रसिद्ध वेणु आई हॉस्पिटल में निःशुल्क किया जाएगा। समिति द्वारा इन मरीजों के आने-जाने, ठहरने और भोजन की संपूर्ण व्यवस्था भी मुफ्त की जाएगी।

​शिविर में केवल नेत्र रोग ही नहीं, बल्कि अन्य गंभीर बीमारियों के लिए भी परामर्श दिया गया:
​अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली: विशेषज्ञों की टीम ने करीब 46 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की और उचित परामर्श दिया।

​ राजू कोच द्वारा लगाए गए विशेष न्यूरो थैरेपी कैंप में 58 लोगों ने हिस्सा लिया, जिन्हें शरीर के दर्द एवं अन्य समस्याओं से राहत प्रदान की गई।

​इस सेवा कार्य को सफल बनाने में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर टीका राम मित्तल, धर्मपाल गर्ग, हरी प्रकाश गर्ग, पवन सिंगला, अमित सिंगला, पंकज गुप्ता, हंसराज अरोड़ा, बिजेन्द्र जांगड़ा, प्रदीप सिंगला, योगेन्द्र सिंहमार, अमीचंद फौजी, राजपाल कौशिक, लक्ष्य गुप्ता और पवन भौरिया सहित ठाकुर जी की रसोई की पूरी टीम व समिति के सदस्य मौजूद रहे।

147
5899 views

Comment