logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. ने भोपाल में ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. संजीव झा, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भोपाल जिले के ईवीएम गोडाउन के त्रिमाहिक निरीक्षण में उपस्थित रहे। सीईओ म.प्र.एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने भोपाल जिले में स्थित ईवीएम एवं वीवीपेट वेयर हाउस में मशीनों के सुरक्षित संधारण एवं सुरक्षा के संबंध में वेयर हाउस का ताला खोलकर निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजने के लिए निर्देशित किया। ईवीएम वेयरहाउस का राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के समक्ष वेयर हाउस का निरीक्षण एवं सत्यापन किया। ईवीएम गोडाउन का निरीक्षण एक अनिवार्य त्रैमासिक प्रक्रिया है, जो जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की जाती है। इस दौरान स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, डबल लॉक सिस्टम और मशीनों की भौतिक स्थिति की जांच की जाती है, जिसका मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। गोदाम में सीसीटीवी कैमरों से 24x7 निगरानी, गार्डों की तैनाती और अग्निशमन उपकरणों की जांच एवं समय पर वीडियोग्राफी के बीच गोदाम का सील खोला जाता है और आंतरिक स्थिति का अवलोकन किया जाता है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के नियमानुसार ईवीएम और वीवीपैट का भंडारण सुनिश्चित किया जाता है।

0
0 views

Comment