logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : नारायणी सेवा ट्रस्ट की कथा में उमड़ा श्रद्धा का सागर : बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने सुनी जया किशोरी की भावपूर्ण कथा, लिया आशीर्वाद

नारायणी सेवा ट्रस्ट की कथा में उमड़ा श्रद्धा का सागर : बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने सुनी जया किशोरी की भावपूर्ण कथा, लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर (झारखंड)। साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान में नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित “नानी बाई रो मायरो” कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो की मेयर सुधा गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित होकर कथा का श्रवण किया।

प्रख्यात कथावाचक जया किशोरी ने अपने मधुर और भावपूर्ण अंदाज में नरसी मेहता के अंजार नगर प्रस्थान एवं श्रीकृष्ण-नरसी मिलन प्रसंग की संगीतमय व्याख्या प्रस्तुत की, जिसने श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने भजन-कीर्तन के साथ आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। कथा के अंत में बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने जया किशोरी से आशीर्वाद प्राप्त कर आयोजन की सराहना की तथा समाज में ऐसे धार्मिक आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला।

12
1242 views

Comment