सीरवी करियर काउंसलिंग सेशन 5 अप्रेल को
सीरवी करियर काउंसलिंग सेशन 5 अप्रैल को
हैदराबाद/सिकंदराबाद। पारसीगुटा स्थित सीरवी समाज मंदिर (बडेर) में सीरवी फ्रेंड्स क्लब हैदराबाद के तत्वावधान में 5 अप्रैल को एक भव्य करियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञ, अधिकारी एवं प्रोफेशनल्स विद्यार्थियों और युवाओं को उनके करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्विसेज (IAS, IPS), चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA), वकालत, मेडिकल एवं आयुर्वेद, आर्किटेक्चर, इंटीरियर डिजाइनिंग, पायलट, इंडियन आर्मी (कैप्टन, मेजर), इंजीनियरिंग (डीआरडीओ) तथा खेलकूद जैसे अनेक क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे और छात्रों के सवालों के जवाब देंगे।
इस सेशन का उद्देश्य युवाओं को सही करियर विकल्प चुनने में सहायता करना, उनके मन में उत्पन्न शंकाओं का समाधान करना तथा उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिक एवं समाज बंधु भी उपस्थित रहेंगे, जिससे यह आयोजन और भी प्रेरणादायक बनेगा।
सीरवी फ्रेंड्स क्लब हैदराबाद ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाएं।