logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरठ में जाट संसद: सीएम भगवंत मान बोले- बात विश्व गुरू की, बन गए विश्व चेला; देश क्या करेगा, तय कर रहे ट्रंप

मेरठ। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई पर झूठ बोलती है। हर तरफ गरीबी है और किसान परेशान हैं। सरकार इसे छिपाने में लगी है। यह सरकार विश्व गुरु की बात करती रही लेकिन विश्व चेला बना दिया। देश क्या करेगा ये डोनाल्ड ट्रप तय करते हैं।

भगवंत मान रविवार को महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सकौती स्थित हितकारी किसान इंटर कॉलेज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि युद्ध कहीं चल रहा है, एलपीजी और तेल का संकट यहां झेलना पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री कहते थे कि अमेरिका और इस्राइल उनका दोस्त है। अगर ऐसा है तो उन्होंने पहले क्यों नहीं बताया कि तेल और एलपीजी का भंडारण कर लो। ट्रंप कहते हैं कि रूस से एक महीने तेल खरीद की छूट है। खुद को मजबूत और एकजुट होकर ही विश्वगुरु बना जा सकता है।

6
71 views

Comment