बीएसएफ जवान की हत्या के मामले में कार्यवाही न होने पर रोष
मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई बीएसएफ जवान की हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।
परिजनों का आरोप है कि जवान की हत्या पुरानी रंजिश और जमीन विवाद के चलते की गई है। उनका कहना है कि घटना के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे परिवार में भारी नाराजगी व्याप्त है।