'पूर्व होटल' का भव्य शुभारंभ, हवन-यज्ञ और रक्तदान शिविर के साथ हुआ उद्घाटन।
खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002
खरखौदा के सांपला रोड पर मंगलवार को महाबीर जयंती के पावन अवसर पर 'पूर्व होटल का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। होटल संचालक राजेंद्र उर्फ बिट्टू सोलंकी ने इस विशेष अवसर को धार्मिक और सामाजिक सेवा के संगम के रूप में मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र हवन-यज्ञ के साथ किया गया, जिसमें पूर्ण विधि-विधान से आहुतियां डाली गईं। इस अवसर पर श्रीश्री कालिदास महाराज और गुरुदेव हरिओम महाराज का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ।
संतों ने राजेन्द्र उर्फ बिट्टू सोलंकी और उनके परिवार को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीष प्रदान किया। यज्ञ के पश्चात देशी घी से तैयार प्रसाद का विशाल भंडारा आयोजित किया गया।
आज के इस कार्यक्रम में हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के पुत्र वीरेंद्र बडौली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने रिबन काटकर होटल का औपचारिक उद्घाटन किया और इस नए उद्यम के लिए शुभकामनाएं दीं।
उद्घाटन समारोह की खास बात यहाँ आयोजित रक्तदान शिविर रही। व्यापारिक शुरुआत के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए रक्तदान कैंप लगाया गया, जिसमें युवाओं और स्थानीय निवासियों ने काफी संख्या में भाग लेकर रक्तदान किया।
इस अवसर पर पूर्व होटल एवं पूर्व वाटिका संचालक राजेन्द्र उर्फ बिट्टू सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि जितने भी साथी आज के इस कार्यक्रम में अपना कीमती समय निकाल कर आए हैं वह उन सभी का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व वाटिका खरखौदा के सांपला रोड पर पिछले कई वर्षों से चली आ रही हैं, और आज पूर्व होटल का उद्घाटन किया गया हैं।
समारोह में भाजपा जिला युवा मोर्चा से प्रवीन दहिया, नगरपालिका खरखौदा के वाइस चेयरमैन मुकेश सैनी और गुलशन ठेकेदार, रवि दहिया, बिजेंद्र जांगड़ा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। स्थानीय लोगों के भारी हुजूम ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई।