*02 अप्रैल को होगी गोहाना सचिवालय में फोटोस्टैट दुकान, कैंटीन, पार्किंग स्थल को किराए पर देने के लिए नीलामी*
उपमंडल अधिकारी (नागरिक) गोहाना कार्यालय की ओर से सूचित किया गया है कि लघु सचिवालय गोहाना परिसर में स्थित फोटोस्टैट दुकान, कैंटीन, पार्किंग स्थल को किराए पर देने के लिए प्रस्तावित नीलामी, जो पहले 25 मार्च को आयोजित की जानी थी, प्रशासनिक कारणों से आयोजित नहीं हो सकी।
अब नीलामी 02 अप्रैल को दोपहर 1 बजे एसडीएम गोहाना की अध्यक्षता में लघु सचिवालय गोहाना में आयोजित की जाएगी। नीलामी के माध्यम से परिसर में फोटोस्टेट, पार्किंग स्टैंड और कैंटीन के संचालन के लिए स्थान वर्ष 2026-27 की अवधि हेतु आवंटित किए जाएंगे।
इच्छुक व्यक्ति निर्धारित शर्तों व नियमों की जानकारी एसडीएम गोहाना के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर प्राप्त कर सकते हैं।