logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिक्षक के सेवानिवृत्त होने पर हुआ विदाई समारोह का आयोजन

हिलसा(नालंदा)। प्राथमिक विद्यालय क़ाज़ी बाजार में कार्यरत शिक्षक अमरेन्द्र कुमार के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदायी समारोह की अध्यक्षता एचएम सबिता कुमारी एवं संचालन जितेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम समारोह का विधिवत शुभारम्भ समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस मौक़े पर उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक के रूप में अमरेन्द्र कुमार ने जबसे योगदान दिया है सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ मधुर संबंध बनाकर एक आदर्श प्रेरक की भूमिका निभायी है। इनके प्रभारी प्रधानाध्यापक के कार्यकाल के दौरान सभी साथी शिक्षकों को कुछ न कुछ इनसे सीखने का अवसर मिला है। डा. मानव ने कहा कि विद्यालय परिवार महान शिक्षक अमरेन्द्र कुमार के कार्यों को हमेशा याद रखेगा। इनकी कुशल कार्यक्षमता एवं उत्कृष्ट योगदान सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए प्रेरणाश्रोत है.एमडीएम प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि ये सेवानिवृत्त ज़रूर हुए लेकिन इनका सामाजिक दायित्व और बढ़ गया है।इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से अमरेन्द्र कुमार को भावभीनी विदाई देते हुए पुष्पमाला पहनाया गया। विद्यालय की छात्राओं के विदाई काव्य ने सभी को भाव विह्वल कर दिया और लोगों की आँखें नम हो गयीं। वहीं प्रधानाध्यापिका सविता कुमारी ने अभिनंदन पत्र पढ़कर अमरेन्द्र कुमार के कृत्यों का बखान किया। इसी क्रम में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी एक एक कर के अमरेन्द्र कुमार के सेवाकार्य की चर्चा करते हुए उन्हें एक आदर्श शिक्षक बताया। बच्चे भी विदाई समारोह में भावुक दिखे तथा अपने अंदाज़ में अपनी प्रिय शिक्षक को विदाई दी। इस अवसर पर रिंकु कुमारी , जितेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार समेत कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

3
211 views

Comment