logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न : सुन्दरनगर में पुलिस टीम का सम्मान, थाना प्रभारी अजीत मुण्डा ने जनता को दिया श्रेय

रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न : सुन्दरनगर में पुलिस टीम का सम्मान

थाना प्रभारी अजीत मुण्डा ने जनता को दिया श्रेय

जमशेदपुर (झारखंड)। सुन्दरनगर क्षेत्र में रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन के बाद श्रीनिवास अखाड़ा समिति द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन के प्रति आभार प्रकट करते हुए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने पुलिस की सक्रियता, मुस्तैदी और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

इस दौरान रामनवमी जुलूस को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने के लिए सुन्दरनगर थाना प्रभारी अजीत कुमार मुण्डा एवं उपनिरीक्षक मिथुन स्वर्णकार को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि पुलिस प्रशासन की कड़ी मेहनत और सतत निगरानी के कारण पूरे क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रही।

श्रीनिवास अखाड़ा समिति के लाइसेंसी संतन कुमार ओझा ने कहा कि थाना प्रभारी के सहयोग के बिना इतने बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कर पाना संभव नहीं था। उन्होंने पुलिस टीम की दिन-रात की ड्यूटी और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों की सराहना की।

वहीं, थाना प्रभारी अजीत कुमार मुण्डा ने सम्मान के लिए समिति और नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामनवमी जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल पुलिस की नहीं, बल्कि आम जनता, आयोजकों और सभी समितियों के सामूहिक सहयोग का परिणाम है। सभी ने अनुशासन और भाईचारे का परिचय दिया, जिससे पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में संरक्षक पप्पू कुमार वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, अमित मोदी, रामकृष्णा मिश्रा, सुभाष सिंह, भवेश प्रसाद, कंचन ओझा, उज्ज्वल पाठक, सोनू सोनी, कृष्णा वर्मा, मदन मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

17
1500 views

Comment