JAMSHEDPUR : बिष्टुपुर में ‘अपराजिता सम्मान सह हास्य संध्या’ आयोजित, मेयर सुधा गुप्ता ने प्रेरणादायी महिलाओं को किया सम्मानित
बिष्टुपुर में ‘अपराजिता सम्मान सह हास्य संध्या’ आयोजित
मेयर सुधा गुप्ता ने प्रेरणादायी महिलाओं को किया सम्मानित
जमशेदपुर (झारखंड)। मानगो की महापौर सुधा गुप्ता जी, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता जी के साथ झारखंड के प्रमुख दैनिक समाचार पत्र प्रभात खबर द्वारा बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित ‘अपराजिता सम्मान सह हास्य संध्या’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
इस अवसर पर कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उल्लास से भरा रहा, जहां समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। महापौर सुधा गुप्ता जी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं।
उन्होंने सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान हास्य संध्या ने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया और समारोह को यादगार बना दिया।