JAMSHEDPUR : ईद मिलन कार्यक्रम में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल
ईद मिलन कार्यक्रम में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल
जमशेदपुर (झारखंड)। मानगो स्थित MSITI, जवाहर नगर कैंपस में ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही सौहार्दपूर्ण माहौल में किया गया। इस मौके पर “ईद सारे गिले-शिकवे मिटाकर आपस में मिलने का नाम है” की भावना को साकार करते हुए विभिन्न धर्मों और समाज के लोगों ने एक साथ मिलकर ईद की खुशियां साझा की।
कार्यक्रम में सद्भावना समिति, सिविल डिफेंस, मैंगो नोटिफाइड एरिया, शांति समिति, डॉक्टर, प्रोफेसर, शिक्षक, गुरुद्वारा कमेटी, चर्च कमेटी, मंदिर कमेटी, ट्रस्ट, सोशल वर्कर और कई NGO के प्रतिनिधियों सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।
इस दौरान डॉ. अजय मिश्रा, जसविंदर सिंह, भोमा पाजी, जोगिंदर सिंह, गौतम दा, राजा राम, सुनील बरनवाल, तरुण कुमार, पांडे सर, प्रशांत पॉल, जसबीर सिंह सोनू, राकेश, अंशुमन, कृष्णा, अनिल मौर्य, पुष्पा समेत कई बुद्धिजीवी मौजूद रहे।
MSITI के डायरेक्टर मिस्टर खालिद इकबाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया।
वहीं प्रिंसिपल मेहरून निसा रूमी, फैयाज अहमद, अर्शी बानो, आहद, अर्शील, सबा परवीन, नूरजहां और मैरी जैस्मीन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह ईद मिलन कार्यक्रम आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का शानदार उदाहरण बनकर