logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा जी का विदाई समारोह

मेरठ। शास्त्री नगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कृष्ण कुमार शर्मा जी 37 वर्षो की स्वर्णिम सेवा के बाद आज सेवानिवृत्त हो गये।

कृष्ण कुमार शर्मा जी 2 जुलाई 1989 को इस विद्यालय में अध्यापक पद पर नियुक्त हुए थे उस समय विद्यालय एक छोटे से किराये के भवन में संचालित होता था जिसमे मात्र 87 विध्यार्थी और 14 शिक्षक हुआ करते थे। 21 अक्टूबर 1997 को आपने प्रधानाचार्य के रूप में पद भार सम्भाला उस समय विद्यालय को केवल जूनियर कक्षाओ की मान्यता प्राप्त थी।

अगले वर्ष ही प्रधानाचार्य जी के निर्देशन में विद्यालय को कक्षा 12 तक की यू पी बोर्ड से मान्यता प्राप्त हो गयी। तभी से यह विद्यालय निरंतर ऊंचाई की और बढ़ता रहा। विद्यालय ने परीक्षा परिणाम की दृष्टि से मेरठ में ही नही बल्कि पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में नाम कमाया।

विद्यालय ने केवल शैक्षिक दृष्टि में ही नही बल्कि संस्कार, खेलकूद, सांस्कृतिक, विज्ञान, गणित आदि खेत्र में नाम कमाया। कृष्ण कुमार शर्मा जी के निर्देशन में यह विद्यालय मेरठ का ही नही बल्कि पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश का जाना माना विद्यालय बन गया।

यहाँ पर कक्षा में अपने बच्चो के लिए प्रवेश के लिए अभिभावको पहली पसंद होती है। यह विद्यालय शैक्षिक दृष्टि से ही नही बल्कि संस्कार और अनुशासन के लिए भी जाना है इसके श्रेय वर्तमान प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा जी को जाता है आज वे 37 वर्षो की एक लम्बी सेवा के बाद सेवानिवृत हो गये विद्यालय की प्रबन्ध समिति ने उनके त्याग एवं परिश्रम को देखते हुए और उनके लम्बे शैक्षिक अनुभव का लाभ लेने के लिए उन्हें मेरठ में चलने वाले सरस्वती शिशु मंदिरों का निदेशक नियुक्त किया है एवं विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका को इस विद्यालय को इस विद्यालय का प्रधानाचार्या नियुक्त किया है। कहावत है—"जैसा राजा, वैसी प्रजा"

और वास्तव में, आपके नेतृत्व में विद्यालय ने जो ऊँचाइयाँ प्राप्त की हैं, वह आपकी कार्यशैली और व्यक्तित्व का ही प्रतिबिंब है।

आज जब आप अपने सेवाकाल की इस गौरवपूर्ण यात्रा को पूर्ण कर रहे हैं, तब हर विद्यार्थी, हर शिक्षक और हर अभिभावक के हृदय में आपके लिए अपार सम्मान, कृतज्ञता और भावनात्मक जुड़ाव है। कार्यक्रम का संचालन अंजली अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के मनमोहन गुप्ता, डॉ० विनोद कुमार अग्रवाल, डॉ० सुधान्शु अग्रवाल, डॉ० आशीष अग्रवाल, गीता अग्रवाल, सीमा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्या सीमा गोयल जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

1
1151 views

Comment