भगवान महावीर जयंती पर कालिन्दी जैन मंदिर से निकाली गई प्रभात फेरी
बडी संख्या में जैन समाज की महिलाओं व पुरूषों ने लिया भाग
मेरठ। भगवान महावीर जयंती के अवसर पर श्री दिगंबर जैन मंदिर कालिंदी टीपी नगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर से सुबह सबसे पहले प्रभात फेरी का निकाली गई।
जिसमें बडी संख्या में जैन समाज की महिलाओं व पुरूषों के साथ बडी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। महिलाएं पीली साडी पहने तथा सिर पर लाल पगडी धारण किये हुए तथा पुरूष सफेद कुर्ता पायजामा पहने हुए महावीर के जयकारे लगाते हुए प्रभात फेरी की शोभा बढा रहे थे। प्रभात फेरी कालिन्दी से होकर रघुकुल विहार, गुप्ता कालोनी, ज्वाला नगर से होते हुए वापस जैन मंदिर पर आकर सम्पन्न हुई।