logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

असोडा हाउस जैन मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली

कैंट विधायक अमित अग्रवाल भी शोभायात्रा में पैदल-पैदल चले

मेरठ। भगवान महावीर जयंती के अवसर पर सोमवार को श्री 1008 शान्तिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर असोडा हाउस द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे सभी पात्रों का चयन बोलियों से किया गया।

रचित जैन ने बताया घोेड़े के स्वर्ण रथ पर आदिनाथ भगवान के ख्वासी बनने का एवं श्री जी को लेकर स्वर्ण रथ पर बैठने का सौभाग्य पूनम चंद जैन, सविता जैन परिवार को प्राप्त हुआ, सारथी का सौभाग्य हेमंत जैन मयंक जैन परिवार को मिला।

कुबेर का सौभाग्य डा. कुमार गौरव परिवार को मिला। ईशान इन्द्र एवं सनत इन्द्र का सौैभाग्य अतुल जैन एवं शान्तिनाथ युवा संघ के शोर्य, नमन, सक्षम, हर्षित, आर्जव, सम्वेग, सार्थक आदि को मिला।

प्रमुख आरती का सौभाग्य अनामिका जैन, अमित जैन, प्रज्ञा जैन, तनिषा जैन परिवार को मिला। वीर नारी युविका संघ की संस्कृति अनन्या, आर्जवी, अश्विनी आदि का रहा। लकी जैन ने कुबेर बन, नृत्य कर कुबेर का कलशा भरा।

रथ यात्रा में मुख्य सबसे आगे जैन ध्वज, बैनर, अष्टप्रतिहरे, स्वर्ण रथ व प्रमुख बैन्ड यात्रा की शोभा बढ़ा रहा था। इसी के साथ महावीर दिगंबर जैन मंदिर कचहरी रोड पर रथ यात्रा की स्वागत एवं आरती हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने संपूर्ण यात्रा में पदयात्रा कर यात्रा का धर्म लाभ लिया।

2
52 views

Comment