प्रीपेड मीटर के खिलाफ व्यापारियों का चीफ इंजीनियर आफिस पर प्रदर्शन
मेरठ। प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिये परेशानी का सबब बन गये हैं। सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने विक्टोरिया पार्क स्थित मुख्य अभियंता के परिसर में प्रदर्शन किया।
हाथों में ‘प्रीपेड मीटर वापस लो’ की तख्तियां लेकर नारा लगाते हुए ‘भ्रष्ट अधिकारी कुर्सी छोड़ो’ जैसे नारे भी लगाए।
इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, राजकुमार बंसल, राजेश शर्मा, विजय मान आदि मौजूद रहे।