गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में वार्षिक परिणाम घोषित एवं टॉपर्स झूमे
मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में बच्चों का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने अच्छे अंकों से परीक्षा पास कर अपने शिक्षक और अभिभावकों का नाम रोशन किया। परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
एकेडमिक अचीवर्स—
हिफजा, इशा, संयम, जुवेरिया, अविराज, अवनी, कबीर, मरहान, अनुष्का, हमजा, तल्हा, ऐशल, अजीम, इफरा, बरसात, नबिया, अभिषेक, आयरा, एमन, अदिना, मिरजा, शयान, अनिका जैन, एमरीन, मनन, जैनब, प्रखर, शौर्य, गर्व सोम, प्रहस्त, आकिब, वानी मित्तल, अराधना, तमन्ना, मौसम, राफिया, पर्व आदि अपनी-अपनी कक्षा के शाइनिंग स्टार्स बने।
सभी बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखरी हुई दिखाई दी, जब उन्होंने अपना रिपोर्ट कार्ड अपने हाथ में लिया तथा दूसरी कक्षा में आने पर खुश नजर आ रहे थे। बच्चों की सफलता के लिए अभिभावकों को भी बधाइयाँ दी गईं एवं नए सत्र से जुड़ी जानकारियाँ भी साझा की गईं।
इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्या प्रभा रॉव ने बच्चों को पूरे वर्ष स्कूल की गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए सर्टिफिकेट भी प्रदान किए। साथ ही बच्चों को जीवन में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।