logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरहज में शिक्षा का महाउत्सव: जी.एम.एकेडमी में मेधावियों का सम्मान, सपनों को मिली नई उड़ान


मेडल पाकर गदगद नजर आए छात्रों संग अभिभावक..

बरहज/देवरिया ( उत्तर प्रदेश)। प्रदेश के देवरिया जनपद अंतर्गत बरहज नगरपालिका स्थित जी.एम. एकेडमी में शिलापट्ट स्थापना समारोह एवं वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम रविवार को बेहद भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुआ, जहां पूरे परिसर में शिक्षा, सम्मान और सफलता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे हुई और शाम तक तालियों, मुस्कानों और उपलब्धियों की गूंज बनी रही, विद्यालय को रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया था, जिससे हर कोना उत्सवमय नजर आ रहा था। मुख्य अतिथि डॉ. चंद्र भूषण त्रिपाठी (IAS) ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अपने संबोधन में विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि जी.एम. एकेडमी न सिर्फ शिक्षा दे रही है बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी तैयार कर रही है, उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में ऐसी संस्थाएं समाज के लिए प्रेरणा हैं। विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार सिंह (IAS) ने छात्रों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया और कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है, जो निरंतर प्रयास करते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि आज का डिजिटल युग छात्रों के लिए अपार संभावनाएं लेकर आया है, बच्चों को तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलना होगा और आत्मनिर्भर बनना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम बरहज पीठाधीश्वर अंजनय दास जी महाराज ने की और शिक्षा को सबसे बड़ा धन बताते हुए छात्रों को संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिनके चेहरे पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था, अभिभावकों ने भी तालियों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन में चार चांद लगा दिए, बच्चों के मनमोहक नृत्य, आकर्षक गीत और हृदयस्पर्शी नाट्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और भारी मात्रा में उपस्थित दर्शक देर तक तालियां बजाते रहे। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. श्रीप्रकाश मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जी.एम. एकेडमी का उद्देश्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व और संस्कारों का विकास करना भी है, उन्होंने कहा कि संस्थान आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने बताया कि विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। मदरब्रांच सलेमपुर के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा कि हमें कहते हुए गर्व हो रहा है कि नई तकनीकों के माध्यम से शिक्षा को और प्रभावी बनाते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास का कार्य जी एम एकेडमी की हर शाखा निरंतर कर रही है। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही विद्यालय निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और पूरे आयोजन ने यह साबित कर दिया कि जी.एम. एकेडमी बरहज शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस मौके पर डॉ.अजय मिश्र, रमन शर्मा प्रबंधक जेनिथ कान्वेंट गोरखपुर, दिनेश मिश्र, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल, सुनील मणि, विनोद मिश्र, प्रबंधक सेंट पाल सलेमपुर, भूपेंद्र मिश्र, संतोष मिश्र, राजीव शुक्ला, आर के मणि, कैप्टन शैलेन्द्र त्रिपाठी, नमोनारायण जी नवजीवन सलेमपुर, पूजा मिश्रा, प्रिया सिंह, प्रीति सिंह, छोटी रावत आदि की गरिमामई उपस्थिति बनी रही।

3
534 views

Comment