logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : बहरागोड़ा नवोदय विद्यालय में समीक्षा बैठक जिला उपायुक्त ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

बहरागोड़ा नवोदय विद्यालय में समीक्षा बैठक जिला उपायुक्त ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जवाहर नवोदय विद्यालय, बहरागोड़ा में आयोजित विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन व्यवस्था, विद्यार्थियों की प्रगति तथा उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की।

बैठक में उपायुक्त ने शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा विद्यालय के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने सुझाव साझा किए। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उन्हें जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य तय करें और अनुशासन, मेहनत, लगन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।

साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता, गांव एवं समाज के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की शुभकामनाएं दीं।

478 views

Comment
  • Shekh Jamirul Haque Khan Choudhary

    Very nice