logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेंगलुरु नेशनल में अमित कुमार ने जीता कांस्य पदक, अब पैरा एशियन गेम्स पर टिकी नजरें


​खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा-सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

28-29 मार्च को बेंगलुरु के कोरमंगला स्टेडियम में आयोजित चौथी पैरा ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा के जिला सोनीपत उपमंडल खरखौदा के गाँव मटिण्डू के लाल अमित कुमार ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गांव मटिण्डू के निवासी अमित कुमार ने के44 कैटेगरी (+80 किलोग्राम भार वर्ग) में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

​अमित कुमार अपनी सफलता का श्रेय कोच हरजिंदर सिंह के कुशल मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम को देते हैं। अमित की इस उपलब्धि पर उनके गांव और परिवार में खुशी का माहौल है।
​कोच और खिलाड़ी का अगला लक्ष्य 'पैरा एशियन गेम्स' पदक जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए कोच हरजिंदर सिंह ने कहा, "अमित का यह पदक उसकी कड़ी मेहनत और अटूट समर्पण का परिणाम है।

हमें पूरा विश्वास है कि वह इसी तरह मेहनत जारी रखेगा और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेगा।" कोच ने बताया कि अब उनका अगला और मुख्य लक्ष्य पैरा एशियन गेम्स में भारत के लिए पदक जीतना है।

​अमित की इस जीत ने क्षेत्र के अन्य दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है। वही अमित मटिण्डू की इस जीत पर गाँव सहित अन्य सम्मानित लोगो द्वारा बधाई दी जा रही हैं।

202
6042 views

Comment