logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रह्मशक्ति स्कूल थाना कलां में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्रों को मिले उपहार

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

​थाना कलां गाँव के ब्रह्मशक्ति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षा परिणाम के उपरांत 'शिक्षक-अभिभावक मिलन सभा' का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य द्वार पर अभिभावकों का गरिमामय स्वागत कर उन्हें सैल्यूट किया।

​सभा के दौरान लगभग शत-प्रतिशत अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शिक्षकों ने छात्रों की प्रगति रिपोर्ट साझा की और उनके शैक्षिक व व्यक्तिगत सुधार के लिए भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी छात्रों को उपहार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

​सभी अभिभावक बच्चों के प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आए और उन्होंने स्कूल के अनुशासन व संस्कारिक शिक्षा की जमकर सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य रामबीर सिंह ने शिक्षकों के साथ मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की।

उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्टाफ को बधाई दी और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

150
3763 views

Comment