logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जोधपुर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने डॉ. राकेश राठौड़ को डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर (यूटीबी) ओंको सर्जरी के पद पर नियुक्त किया है

जोधपुर/चिकित्सा शिक्षा विभाग ने डॉ. राकेश राठौड़ को डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर (यूटीबी) ओंको सर्जरी के पद पर नियुक्त किया है।यह पहला अवसर है जब एमसीएच(मास्टर ऑफ चिरुर्गिया) में प्रशिक्षित ओंको सर्जन कॉलेज संबद्ध अस्पताल में सेवाएं देंगे।डॉ.राकेश सीरवी ने मंगलवार को सर्जरी विभाग में कार्यभार ग्रहण कर लिया।
डॉ. राकेश राठौड़ ने 2025 में इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आईएमएस) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से सुपरस्पेशियलिटी प्रशिक्षण पूर्ण किया।उन्होंने 2019 में डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर से डॉ.अजय मालवीय के मार्गदर्शन में जनरल सर्जरी तथा 2014 में विजयनगर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (वीआईएमएस) बेल्लारी से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। वे हेड एवं नेक,ब्रेस्ट, गेस्ट्रोइंटेस्टाइनल और सॉफ्ट टिश्यू कैंसर की सर्जरी में दक्षता रखते हैं। उनकी नियुक्ति से जोधपुर सहित संभाग के मरीजों को अब उन्नत कैंसर सर्जरी सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।
*संक्षिप्त परिचय/मूलनिवास*
*डॉ. राकेशजी राठौड़(कैंसर सर्जरी विशेषज्ञ) सुपुत्र श्री शम्भूरामजी सीरवी-सेवानिवृत्त अध्यापक,बेरा-रूपारेल,गांव खारिया मीठापुर,बिलाड़ा को जोधपुर में डाॅ. एस एन मेडिकल कॉलेज में ओंको सर्जरी के लिए सहायक प्रोफेसर-यूटीबी के पद पर पदस्थापित होने पर चेतबंदे पत्रिका परिवार की ओर से बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।

4
345 views

Comment